पंचायत बोर्ड गठन के दौरान सुरक्षा की मांग पर याचिका

कोलकाता : राज्य के पंचायत चुनाव में बोर्ड गठन के दौरान सुरक्षा कायम रहे व हिंसा के बगैर शांतिपूर्ण तरीके से यह संपन्न हो सके, यह आवेदन करते हुए कलकत्ता हाइकोर्ट में याचिका दायर की गयी है. आगामी सोमवार को न्यायाधीश तपोव्रत चक्रवर्ती की अदालत में मामले की सुनवाई की संभावना है. शुक्रवार को भाजपा […]

कोलकाता : राज्य के पंचायत चुनाव में बोर्ड गठन के दौरान सुरक्षा कायम रहे व हिंसा के बगैर शांतिपूर्ण तरीके से यह संपन्न हो सके, यह आवेदन करते हुए कलकत्ता हाइकोर्ट में याचिका दायर की गयी है. आगामी सोमवार को न्यायाधीश तपोव्रत चक्रवर्ती की अदालत में मामले की सुनवाई की संभावना है.
शुक्रवार को भाजपा की ओर से हाइकोर्ट में याचिका सायंतन बसु ने दायर की. सायंतन बसु के वकील ब्रजेश झा ने कहा कि पंचायत में जिन स्थानों पर भाजपा जीती है, वहां बोर्ड गठन को लेकर अशांति शुरू हो गयी है. वहां सुरक्षा का अभाव है. बोर्ड गठन के वक्त विजेता मौजूद रह सकेंगे या नहीं इसे लेकर संशय है. इसलिए सुरक्षा की मांग व शांतिपूर्ण तरीके से प्रक्रिया के संपन्न होने का वह आवेदन कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >