मदर टेरेसा के खिलाफ तस्लीमा नसरीन के ट्वीट की कोलकाता के आर्चबिशप ने आलोचना की

कोलकाता : कोलकाता के आर्चबिशप फादर थॉमस डिसूजा ने लेखिका तस्लीमा नसरीन के उस विवादास्पद ट्वीट पर रविवार को तीखी प्रतिक्रिया जतायी जिसमें उन्होंने मदर टेरेसा और उनके द्वारा वित्तपोषित मिशनरीज आफ चैरिटी की आलोचना की थी. मिशनरीज ऑफ चैरिटी की प्रवक्ता सुनीता कुमार ने कहा कि ऐसी टिप्पणियों से वह ‘आहत होती हैं.’ उन्होंने […]

कोलकाता : कोलकाता के आर्चबिशप फादर थॉमस डिसूजा ने लेखिका तस्लीमा नसरीन के उस विवादास्पद ट्वीट पर रविवार को तीखी प्रतिक्रिया जतायी जिसमें उन्होंने मदर टेरेसा और उनके द्वारा वित्तपोषित मिशनरीज आफ चैरिटी की आलोचना की थी. मिशनरीज ऑफ चैरिटी की प्रवक्ता सुनीता कुमार ने कहा कि ऐसी टिप्पणियों से वह ‘आहत होती हैं.’

उन्होंने कहा, ‘मैं इस पर कुछ भी नहीं कहूंगी लेकिन ऐसी बातें सुनकर मैं आहत होती हूं.’ बांग्लादेशी लेखिका ने ट्वीट किया था, ‘मदर टेरेसा का चैरिटी होम बच्चे बेचता है, यह कुछ नयी बात नहीं है. मदर टेरेसा कई अवैध, अमानवीय, अनैतिक, गैर सिद्धांतवादी, बर्बर कृत्यों में लिप्त थीं. कृपया केवल इसलिए अपराधियों को बचाने का प्रयास नहीं करें क्योंकि वे प्रसिद्ध हैं.’

नसरीन का ट्वीट पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भाजपा पर मिशनरीज ऑफ चैरिटी का नाम बदनाम करने का प्रयास करने का आरोप लगाने के बाद आया जिसके रांची स्थित आश्रयस्थल के दो कर्मचारियों को कथित रूप से बच्चे बेचने के लिए गिरफ्तार किया गया है. डिसूजा ने नसरीन के आरोपों को ‘आधारहीन और असत्य’ बताते हुए खारिज कर दिया. आर्चबिशप ने कहा कि नसरीन जैसे लोग जिन्होंने मदर के कार्यों को समझा नहीं है, वे ऐसी बातें बोलते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >