पार्षद मोनालिसा बनर्जी ने तोड़ा अनशन

वार्ड 49 की पार्षद मोनालिसा बनर्जी ने अनशन तोड़ने के साथ ही धरना भी खत्म कर दिया

कोलकाता. कोलकाता नगर निगम के वार्ड 49 की पार्षद मोनालिसा बनर्जी ने अनशन तोड़ने के साथ ही धरना भी खत्म कर दिया. शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष उनसे मिलने धरना मंच पर पहुंचे और उन्हें मनाने में सफल हुए. कुणाल ने मोनालिसा की फोन पर सांसद सुदीप बनर्जी से बात भी करायी. सुदीप उत्तर कोलकाता लोकसभा सीट से तृणमूल के उम्मीदवार हैं. पार्षद से बातचीत के दौरान उन्होंने चुनाव की तैयारियों की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी है. सूत्रों की माने, तो कुछ दिनों पहले उत्तर कोलकाता के तृणमूल उम्मीदवार का निर्वाचन कार्यालय वार्ड 49 से हटाकर दूसरी जगह बना दिया गया था. इसी बात को लेकर पार्षद बनर्जी व उनके समर्थकों में नाराजगी थी. हालांकि, अब यह नाराजगी खत्म हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >