माकपा-तृणमूलकर्मियों में झड़प, दो लोग घायल

पूर्व बर्दवान जिले के मंगलकोट थाना इलाके के वनपाड़ा ग्राम ने पार्टी का झंडा लगाने को केंद्र कर माकपा और तृणमूलकर्मियों के बीच झड़प हो गयी,

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के मंगलकोट थाना इलाके के वनपाड़ा ग्राम ने पार्टी का झंडा लगाने को केंद्र कर माकपा और तृणमूलकर्मियों के बीच झड़प हो गयी, जिसमें दो तृणमूल कार्यकर्ता घायल हो गये. घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना की थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. घायलों में तृणमूल के बूथ अध्यक्ष शेख उज्ज्वल और जीवन माझी हैं. माकपा का आरोप है कि पार्टी के कार्यकर्ता का झंडा लगा रहे थे, तभी तृणमूल के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया और फिर मारपीट. तृणमूल का कहना है कि माकपा मंगलकोट को अशांत करना चाहती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >