भाजपा कार्यकर्ता के पिता को पीटा

आरोप है कि घर लौटते समय तृणमूल समर्थित बदमाशों ने उनकी पिटाई की. सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल शंकर राय को आरामबाग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया.

हुगली. जिले के आरामबाग ब्लॉक के सालेपुर 2 नंबर क्षेत्र के डोंगल के हजारपाड़ा में तृणमूल समर्थित बदमाशों पर भाजपा कार्यकर्ता के पिता को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है. पीड़ित का नाम शंकर राय है. जानकारी के अनुसार, सोमवार को शंकर राय अपने खेत का मुआयना करने गये थे. आरोप है कि घर लौटते समय तृणमूल समर्थित बदमाशों ने उनकी पिटाई की. सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल शंकर राय को आरामबाग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. हालांकि, तृणमूल ने आरोप को निराधार बताया. उधर, घटना की जानकारी होने पर भाजपा विधायक बिमान घोष, संगठनात्मक जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष उपासक दे, संजीत हेला आदि शंकर राय से मिलने अस्पताल पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >