पुरुलिया में हाथी के हमले में महिला घायल, मानबाजार में दहशत

पुरुलिया के मानवाजार में हाथी के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

पुरुलिया जिले के मानबाजार-1 प्रखंड के विशरी क्षेत्र अंतर्गत बनशोल गांव में मंगलवार सुबह दलछुट हाथी के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान कल्पना बाउरी के रूप में हुई है. बताया गया कि कल्पना बाउरी अन्य दिनों की तरह मंगलवार सुबह गांव के पास स्थित खेत में गयी थीं.इसी दौरान पीछे से अचानक एक दलछुट हाथी ने उन पर हमला कर दिया. हाथी ने महिला को सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया और इसके बाद वहां से निकल गया. घटना के बाद महिला काफी भयभीत हैं. परिजनों ने घायल कल्पना बाउरी को तत्काल मानवाजार अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें बां‌कुड़ा अस्पताल रेफर कर दिया.

रात में मानबाजार क्षेत्र में पहुंचा हाथी

वन विभाग के अनुसार, मध्यम उम्र का यह हाथी सोमवार रात बां‌कुड़ा के रानीबांध होते हुए मानवाजार-1 रेंज में प्रवेश किया था. फिलहाल हाथी मानवाजार-2 प्रखंड के सृजन डुंगरी क्षेत्र में देखा गया है. वन विभाग की टीम हाथी को जंगल की ओर वापस भेजने का प्रयास कर रही है. हाथी की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की ओर से इलाके में माइकिंग कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है. ग्रामीणों से अकेले खेत या जंगल की ओर नहीं जाने तथा हाथी के नजदीक नहीं जाने की अपील की गयी है.

हाथी के हमले में महिला घायल, मानवाजार में दहशत, | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Hansraj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >