दुर्गापुर : पशु मालिकों की पिटाई के केस में दो भाजपाई अरेस्ट, भेजे गये लॉकअप

पुलिस सूत्रों की मानें, तो दोनों आरोपी भाजपा समर्थक हैं घटना का मुख्य आरोपी पारिजात गांगुली फरार बताया गया है.

कोकओवन थाना क्षेत्र में वाहन रोक कर की गयी थी मवेशी मालिकों की पिटाई

दुर्गापुर. कोकओवन थाने की पुलिस ने वाहन रोक कर मवेशी मालिकों की सरेआम पिटाई करने के मामले में आरोपी दीपक दास उर्फ दीपक रुईदास(26) व अनीस भट्टाचार्य(23) को गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को महकमा अदालत में पेश करने पर आरोपियों को पांच दिनों की पुलिस रिमांड में लॉकअप भेज दिया गया. आरोपी दीपक दास उक्त थाना क्षेत्र के महानंदा पल्ली इलाके और अनीस भट्टाचार्य विधाननगर से लगे आरा इलाके का निवासी है. उनके खिलाफ केस नंबर 101/25 के भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/117(2)/109(1)/303(2)/137(2)/324(4)/351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों की मानें, तो दोनों आरोपी भाजपा समर्थक हैं घटना का मुख्य आरोपी पारिजात गांगुली फरार बताया गया है. पुलिस ने उसकी भी जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है.

उल्लेख्य है कि गुरुवार को दोपहर बांकुड़ा के हाटसुरिया पशुहाट से दर्जनों गायें खरीद कर पिकअप वैन में लाद कर व्यापारी दुर्गापुर के रास्ते अपने घर जेमुआ लौट रहे थे. तभी आरोप है कि भाजपाइयों ने गेमन ब्रिज के पास उस वाहन को रोक कर पशु तस्करी का आरोप लगाते हुए गायों को मुक्त करा कर पशु मालिकों की पिटाई कर दी. घटना के बाद शहर में हलचल मच गयी. इसका पता चलते ही तृणमूल विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती कोकओवन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत की, जिस पर पुलिस ने यह कार्रवाई की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >