तृणमूल नेताओं व कार्यकर्ताओं की कर दी पिटाई, विरोध में किया पथावरोध

आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के भांगा पाचील इलाके में स्थित ओल्ड स्टेशन हाइस्कूल परिसर में गुरुवार दोपहर को जमकर मारपीट की घटना हुई. कुछ वाहनों को क्षति पहुंचाया गया.

आसनसोल.

आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के भांगा पाचील इलाके में स्थित ओल्ड स्टेशन हाइस्कूल परिसर में गुरुवार दोपहर को जमकर मारपीट की घटना हुई. कुछ वाहनों को क्षति पहुंचाया गया. इस घटना के विरोध में तृणमूल ने भांगा पाचील के पास जीटी रोड अवरोध कर आंदोलन शुरू कर दिया. आसनसोल साउथ ब्लॉक तृणमूल अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष रविउल इस्लाम ने आरोप लगाया गया कि स्कूल परिसर में चुनाव आयोग के सुनवाई का काम चल रहा था, इसी दौरान दो गाड़ियों में भरकर 30-40 भाजपा कार्यकर्ताओं ने आकर उनलोगों पर हमला कर दिया. जिसमें काफी लोग घायल हुए है. बीच बचाव करने जाने पर उनपर भी हमला किया गया. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क अवरोध किया गया है. भाजपा राज्य कमेटी के सदस्य कृष्णेन्दू मुखर्जी ने इस आरोप को नकार दिया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता तृणमूल ने नेता व कर्मियों पर हमला करेंगे, यह नहीं हो सकता है. यदि किसी ने हमला किया है तो कानून के दायरे में उसपर कार्रवाई की जानी चाहिए. सड़क अवरोध की सूचना मिलते ही आसनसोल साउथ थाना के प्रभारी कौशिक कुंडू पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देने पर अवरोध समाप्त हुआ. दोपहर दो बजे से ढाई बजे तक सड़क जीटी रोड अवरोध रहने से पूरे शहर में जाम लग गयी. जाम छुड़वाने में पुलिस को काफी परेशानी झेलनी पड़ी, साथ ही आम लोगों को भी भारी परेशानी हुई

गौरतलब है कि तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई का कार्य युध्द स्तर पर चल रहा है. चारों ओर तनाव का माहौल है. जिला में दो लाख से अधिक मतदातओं को सुनवाई के लिए बुलाया गया है. मतदाता और सुनवाई में उपस्थित अधिकारी दोनों ही परेशान हैं. ऐसे में सुनवाई केंद्र पर मारपीट की घटना ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार गुरुवार को ओल्ड स्टेशन हाइस्कूल परिसर में सुनावई की प्रक्रिया चल रही थी. तृणमूल के कुछ नेता व कार्यकर्ता वहां कैम्प लगाकर बैठे थे. इसी दौरान गाड़ी का हॉर्न बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. वहां खड़ी वाहनों में भी तोड़फोड़ हुआ. घटना को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. स्थानीय जयशंकर चौबे ने कहा कि राजनैतिक पार्टियों के आंदोलन से आम जनता की परेशानी बढ़ गयी है. कब कहां आंदोलन शुरू हो जाये, कोई नहीं जानता है. सड़क अवरोध हर दिन की समस्या है. इसे जनता को काफी झेलना होता है. जनता को परेशान करके कैसा आंदोलन?

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >