मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म के मामले में हो गयी टीआइ परेड

पीड़िता अपनी मां के साथ फूलझड़ मोड़ स्थित दुर्गापुर उप-संशोधनागार में लायी गयी.

दुर्गापुर जेल के अंदर करीब डेढ़ घंटे चली परेड दुर्गापुर. बीते 10 अक्तूबर को निजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के बाहर सेकेंड इयर की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों की जांच में शुक्रवार को अहम कदम आगे बढ़ा. पीड़िता के बॉयफ्रेंड समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिनमें से सहपाठी अभियुक्त को छोड़ कर बाकी पांच आरोपियों की दुर्गापुर अनुमंडल सुधार-गृह में पीड़िता के साथ आमने-सामने टेस्ट आइडेंटिफिकेशन(टीआइ) परेड करायी गयी. इस प्रक्रिया के दौरान दुर्गापुर महकमा कोर्ट के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजीव सरकार मौजूद थे, ताकि पीड़िता के बयान और दोषियों की पहचान कानूनी दृष्टि से पूरी तरह मान्य हो. पीड़िता अपनी मां के साथ फूलझड़ मोड़ स्थित दुर्गापुर उप-संशोधनागार में लायी गयी. इसके लिए जेल परिसर में कड़ी सुरक्षा रखी गयी थी. टीआइ परेड लगभग डेढ़ घंटे तक चली, जिसमें आरोपियों को आमने-सामने लाकर पीड़िता से पहचान करायी गयी. जांच अधिकारी ने इस दौरान कोई विवरण साझा नहीं किया, जबकि कलकत्ता हाइकोर्ट से आये पीड़िता-पक्ष के अधिवक्ता पार्थ घोष ने कहा कि टीआइ परेड के दौरान कई तरह के प्रश्न पूछे गये. उन्होंने यह भी कहा कि मामला सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और पूरी उम्मीद है कि पीड़िता को इंसाफ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >