घरेलू विवाद में सास पर लोहे के रॉड से किया वार, अस्पताल में गंभीर

इस घटना में आलो सहित (50 वर्षीय) नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी.

आरोपी दामाद को पकड़ पुलिस ले गयी बलरामपुर थाने

पुरुलिया. जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र के नेकरे गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान दामाद ने कथित तौर पर अपनी सास पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया. इस घटना में आलो सहित (50 वर्षीय) नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. वह झारखंड के बेरमो थाना क्षेत्र की रहनेवाली हैं. घायल महिला को पहले बलरामपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पुरुलिया देवेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया.

हमले से पहले गाली-गलौज, फिर हिंसक वारदात

घटना को लेकर पीड़िता की बेटी माला सहित ने पुलिस को बताया कि उसका पति विभीषण सहित अक्सर उससे मारपीट करता था. गुरुवार को जब उसकी मां समझाने आईं, तो विभीषण ने पहले गाली-गलौज की और फिर अचानक लोहे की रॉड से सास पर हमला कर दिया.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, जांच जारी

घटना की सूचना पाते ही बलरामपुर थाने की पुलिस नेकरे गांव में घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी दामाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि हमले के पीछे पारिवारिक कलह मुख्य कारण प्रतीत होता है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >