मृतक हावड़ा का रहने वाला फूड पॉयजनिंग की आशंका जांच में जुटी पुलिस
बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के आउसग्राम थाना क्षेत्र के ताकीपुर ग्राम में काली पूजा के आयोजन के दौरान परोसे गए भोजन से एक व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिस कर्मियों समेत सात लोग बीमार हो गये. सभी को पहले ब्लॉक अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में कई को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर किया गया.फूड पॉयजनिंग की आशंका
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पूजा मेला में एक स्थान पर खाना बनाया गया था, जिसे आयोजन में शामिल लोगों ने खाया था. खाने के बाद अचानक कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवतः फूड पॉयजनिंग ही इस हादसे का कारण है.मृतक की पहचान और जांच
पुलिस ने मृतक की पहचान नरेश पंडित के रूप में की है, जो हावड़ा के बेलूड का निवासी था. रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा. घटना के बाद मेला आयोजकों और स्थानीय व्यवसायियों में दहशत फैल गयी है. फिलहाल सभी बीमार लोगों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
