विशेष पुलिस अफसर बता ठगी करने पर गिरफ्तार

गुरुवार को बर्दवान अदालत में पेश करने पर आरोपी को पुलिस रिमांड में लॉकअप भेज दिया गया.

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना क्षेत्र में कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार का विशेष पुलिस अफसर बता कर इलाके में ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसका नाम मनीरुल शेख(38) और ठिकाना मुर्शिदाबाद का शक्तिपुर इलाका बताया गया है. गुरुवार को बर्दवान अदालत में पेश करने पर आरोपी को पुलिस रिमांड में लॉकअप भेज दिया गया. पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी को बुधवार रात पालसिट के पास से दबोचा गया. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने इलाके में अपना परिचय विशेष पुलिस अफसर बता कर लोगों पर धौंस जमाने की कोशिश की. इसकी शिकायत मिलते ही मेमारी थाने की पुलिस ने हरकत में आकर आरोपी को गिरफ्त में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >