विधवा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया हवालात

गांव के पास टोटो से विदा करने के बाद झगड़ा बढ़ा और हारु ने धारदार हथियार से वार कर ज्योत्सना की हत्या कर दी.

बुदबुद थाना क्षेत्र के मारो ग्राम की घटना

दुर्गापुर. बुदबुद थाने की पुलिस ने विधवा महिला जोत्सना बागदी की गला रेतकर हत्या के मामले में हारु बागदी को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

अवैध संबंध के कारण हत्या की आशंका

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका ज्योत्सना बागदी की शादी मारो गांव में हुई थी, लेकिन पति की मौत के बाद वह अपने दो बच्चों के साथ अकेली रहती थी. उसका मायका बुदबुद के कस्बा गांव में है. इसी माध्यम से उसकी मुलाकात हारु बागदी से हुई और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए. रविवार को दोनों एक होटल से लौट रहे थे, तभी रास्ते में कहासुनी हो गई. गांव के पास टोटो से विदा करने के बाद झगड़ा बढ़ा और हारु ने धारदार हथियार से वार कर ज्योत्सना की हत्या कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव के बाहर सड़क से खून से लथपथ शव बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि रिमांड पर लेकर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >