भाजपा, तृणमूल समर्थकों में झड़प, तनाव

जामुड़िया : जामुड़िया थाना के केंदा फांड़ी अंतर्गत तपसी इलाके में मंगलवार की शाम टीएमसी तथा बीजेपी समर्थकों मारपीट हुई. घटना के बाद दोनों ओर केंदा फांड़ी में मामला दर्ज कराया गया. इलाके में तनाव को माहौल है. तृणमूल के तपसी आंचलिक कमेटी के अध्यक्ष मंजय चटर्जी ने बताया कि मंगलवार को माध्यमिक परीक्षार्थियों की […]

जामुड़िया : जामुड़िया थाना के केंदा फांड़ी अंतर्गत तपसी इलाके में मंगलवार की शाम टीएमसी तथा बीजेपी समर्थकों मारपीट हुई. घटना के बाद दोनों ओर केंदा फांड़ी में मामला दर्ज कराया गया. इलाके में तनाव को माहौल है. तृणमूल के तपसी आंचलिक कमेटी के अध्यक्ष मंजय चटर्जी ने बताया कि मंगलवार को माध्यमिक परीक्षार्थियों की सहायता करने के लिये तपसी रेल गेट समीप सड़क को जाममुक्त कर रहे थे.
इसी दौरान भाजपा कर्मी उत्तम बाउरी उर्फ लखिंदर ने बीच सड़क में बाइक रोक कर टीएमसी कर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगे. दूसरी तरफ भाजपा के तपसी मंडल अध्यक्ष सुभाष मंडल ने बताया कि तपसी रेलगेट समीप चाय दुकान में लखिंदर बैठा हुआ थी. इसी दौरान तृणमूल नेता मंजय चटर्जी के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों तृणमूल समर्थकों ने उसे भाजपा छोड़ने की धमकी देते हुए पिटाई कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >