आसनसोल-दुर्गापुर कमिश्नरेट पुलिस का मैराथन – 2015 आयोजित
आसनसोल : आसनसोल-दुर्गापुर कमीश्नरेट पुलिस ने रविवार को स्थानीय पोलो ग्राउंड से आसनसोल मैराथन 2015 आयोजित किया. पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल व बांग्ला सिने स्टार मोनाली घोष ने झंडी दिखाकर इसकी शुरूआत की. पांच स्पर्धा में तीन हजार युवतियां समेत 15,319 धावकों ने हिस्सा लिया. इनमें विदेशी धावक भी शामिल थे.
हॉफ मैराथन फॉर मेन (21 किलोमीटर) ओपन में केनिया निवासी बेंजामिन किपरोल विजेता रहे. समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.
