बीमार ट्रेन यात्री की मौत

आसनसोल : औरंगाबाद (बिहार) निवासी राजेंद्र सिंह (56) की मौत गुरुवार की रात आसनसोल रेलवे स्टेशन पर हो गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि बीमार राजेंद्र सिंह का इलाज कराने वे डाउन अजमेर-सियालदह से कोलकाता जा रहे थे. आसनसोल स्टेशन पर आने पर उनकी तबीयत बिगड़ी, उन्हें ट्रेन से उतारा गया. रेलवे चिकित्सक ने […]

आसनसोल : औरंगाबाद (बिहार) निवासी राजेंद्र सिंह (56) की मौत गुरुवार की रात आसनसोल रेलवे स्टेशन पर हो गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि बीमार राजेंद्र सिंह का इलाज कराने वे डाउन अजमेर-सियालदह से कोलकाता जा रहे थे. आसनसोल स्टेशन पर आने पर उनकी तबीयत बिगड़ी, उन्हें ट्रेन से उतारा गया. रेलवे चिकित्सक ने मौके पर पहुंच उन्हें मृत घोषित कर दिया. जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >