हथेली पर मिले मौत के रहस्य

तफ्तीश में सारे खुले रहस्य लोक-लज्जा के कारण परिवार ने उठाया कदम हुगली. चंडीतल्ला थाना अंतर्गत जनाई माली पाड़ा में गुरुवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की रहस्यमय मौत के रहस्य मृतक सुशोभन पंडित (19) के बांये हाथ की हथेली पर लिखे एक वाक्य से ही खुलते नजर आ रहे हैं. मृतक ने […]

तफ्तीश में सारे खुले रहस्य
लोक-लज्जा के कारण परिवार ने उठाया कदम
हुगली. चंडीतल्ला थाना अंतर्गत जनाई माली पाड़ा में गुरुवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की रहस्यमय मौत के रहस्य मृतक सुशोभन पंडित (19) के बांये हाथ की हथेली पर लिखे एक वाक्य से ही खुलते नजर आ रहे हैं. मृतक ने अपने हाथ पर लिखा था कि पिता रॉबिन पंडित (43), मां कल्पना पंडित (37), दीदी सुष्मिता पंडित (21) और अपनी मौत के लिए रंजीत पंडित जिम्मेवार है.
इसी वाक्य पर थाना प्रभारी तापस सिंघा ने जांच शुरू करने के बाद पाया कि रंजीत, सुशोभन का फुफेरा भाई है, जो सुष्मिता के साथ 12वीं कक्षा का छात्र है. रंजीत चंडीतल्ला के बक्शा दत्तपुर का रहनेवाला है. वह प्रत्येक बुधवार को सुष्मिता के घर पर पढ़ने जाता था.
पुलिस ने रंजीत से जब कठोरता से पूछताछ की, तो उसने यह स्वीकार किया कि उसने कई बार सुष्मिता के साथ अवैध संबंध बनाये थे. इससे वह गर्भवती हो गयी थी. उसका आरोप है कि इस काम के लिए सुष्मिता ने ही उसे राजी किया था. इस बात का खुलासा होने पर रंजीत पंडित को चंडीतल्ला थाना की पुलिस ने शुक्रवार को श्रीरामपुर महकमा अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस का कहना है कि सामाजिक लोक-लाज के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों ने एक ही रस्सी के चार टूकड़े कर मौत को अपनाया था. इस मामले में अभी और भी रहस्य सामने आने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >