बीचबचाव करने गये व्यक्ति पर भुजाली से हमला

दो गिरफ्तार कोलकाता़ : झगड़े के दौरान बीचबचाव करने गये एक व्यक्ति को भुजाली से मारकर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है़ यह घटना बुधवार रात बैरकपुर स्टेशन के निकट घोषपाड़ा रोड इलाके में घटी़ उसका नाम संजय यादव बताया गया है. गंभीर अवस्था में उसे बीएनबोस अस्पताल में भर्ती कराया गया […]

दो गिरफ्तार
कोलकाता़ : झगड़े के दौरान बीचबचाव करने गये एक व्यक्ति को भुजाली से मारकर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है़ यह घटना बुधवार रात बैरकपुर स्टेशन के निकट घोषपाड़ा रोड इलाके में घटी़ उसका नाम संजय यादव बताया गया है. गंभीर अवस्था में उसे बीएनबोस अस्पताल में भर्ती कराया गया है़ घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी़ घटना की शिकायत टीटागढ़ थाने में दर्ज करायी गयी़ इस मामले में पुलिस ने प्रदीप राय व अखिलेश राय नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है़
बुधवार को घोषपाड़ा स्थित एक लॉज के कुछ आपराधिक प्रवृति के युवकों ने पड़ोस के घर से शराब पीने के लिए पानी मांगा़ आरोप है कि पानी देने में देरी होने पर युवकों ने घरवालों के साथ मारपीट कर दी. इस घटना के खिलाफ इलाके के लोगों ने टीटागढ़ थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. घटना से गुस्साये युवकाें ने शिकायतकर्ता के घर जाकर मारपीट शुरू कर दी. बताया गया है कि उसी दौरान संजय वहां से गुजर रहा था. झगड़ा होता देख वहे बीचबचाव करने लगे. इसी दौरान बदमाशों ने संजय की गर्दन पर भुजाली से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >