युवक को धमका कर बदमाशों ने छीन लिये एक लाख रुपये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2017 8:01 AM

विज्ञापन

वेस्टपोर्ट इलाके के सिंघेरहाटी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात की घटना घटना के बाद वेस्टपोर्ट थाने में शिकायत दर्ज इलाके के सीसीटीवी कैमरे की हो रही जांच कोलकाता : सड़क किनारे जा रहे एक युवक को धमकाकर चार बदमाशों ने उसके पास से एक लाख रुपये छीन लिये. घटना वेस्ट पोर्ट इलाके के सिंघेरहाटी […]

विज्ञापन
वेस्टपोर्ट इलाके के सिंघेरहाटी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात की घटना
घटना के बाद वेस्टपोर्ट थाने में शिकायत दर्ज
इलाके के सीसीटीवी कैमरे की हो रही जांच
कोलकाता : सड़क किनारे जा रहे एक युवक को धमकाकर चार बदमाशों ने उसके पास से एक लाख रुपये छीन लिये. घटना वेस्ट पोर्ट इलाके के सिंघेरहाटी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात की है. पीड़ित युवक का नाम संदीप साव (32) है. वह इच्छापुर के नवाबगंज का रहनेवाला है.
इस घटना के बाद उसने इसकी शिकायत वेस्ट पोर्ट थाने में दर्ज करायी है. शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि वह सिंघेरहाटी पेट्रोल पंप के पास से वह पैदल जा रहा था. अचानक चार युवकों ने उसे आकर घेर लिया. उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके पास मौजूद बैग से एक लाख रुपये छीन कर चारों फरार हो गये. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस बदमाशों का सुराग तलाशने की कोशिश कर रही है.
हथियार संग गिरफ्तार
कोलकाता. कोलकाता पुलिस के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने एक सिंगल शॉटर हथियार के साथ मोहम्मद आफताब (30) नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी भूकैलाश रोड का रहनेवाला है. उसके पास से पुलिस को एक सिंगल शॉटर रिवॉल्वर व दो कारतूस मिले हैं. पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को उसे इकबालपुर इलाके के मयूरभंज रोड व डीएच खान रोड के पास से देर रात आठ बजे गिरफ्तार किया गया. वह यह हथियार कहां से लाया. इस बारे में उससे पूछताछ हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola