बांसद्रोनी : बाइक चोर गिरफ्तार, दो वाहन जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2017 7:59 AM
कोलकाता : बांसद्रोनी इलाके में बाइक चोरी की एक घटना में पुलिस ने चोर को सोनारपुर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम उत्तम मंडल (27) है. वह सोनारपुर के बनहुगली का रहनेवाला है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बांसद्रोनी इलाके में 21 फरवरी को बाइक चोरी की घटना घटी थी. इस मामले में उत्तम […]
कोलकाता : बांसद्रोनी इलाके में बाइक चोरी की एक घटना में पुलिस ने चोर को सोनारपुर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम उत्तम मंडल (27) है. वह सोनारपुर के बनहुगली का रहनेवाला है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बांसद्रोनी इलाके में 21 फरवरी को बाइक चोरी की घटना घटी थी. इस मामले में उत्तम के जुड़े होने का पता चला. इसके बाद पुलिस की टीम सोनारपुर इलाके के बनहुगली से उसे गिरफ्तार कर लिया.
उसके पास से चोरी की बाइक भी जब्त हो गयी. उसके बयान के आधार पर दक्षिण 24 परगना के चंपाहाटी से एक और चोरी की बाइक पुलिस ने जब्त की. बताया जा रहा है कि उत्तम के नाम पर दक्षिण 24 परगना के विभिन्न थाने में चोरी, छिनताई व डकैती के दर्जनों मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर अन्य चोरी के मामले को सुलझाने की कोशिश हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










