डकैती की कोशिश में सात साल की कैद

16 मई 2008 को घटी थी घटना कोलकाता. डकैती की कोशिश में आरोपियों को हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बैंकशाल कोर्ट में लंबी सुनवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों को सात वर्ष की सजा का ऐलान किया है. कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (5) सह संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) विशाल गर्ग […]

16 मई 2008 को घटी थी घटना
कोलकाता. डकैती की कोशिश में आरोपियों को हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बैंकशाल कोर्ट में लंबी सुनवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों को सात वर्ष की सजा का ऐलान किया है.
कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (5) सह संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) विशाल गर्ग ने बताया कि हेयर स्ट्रीट थानाअंतर्गत स्टैंड रोड इलाके के एक निजी कंपनी में हथियार की नोक पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने इस मामले में जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार लिया था. इतनी लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने सभी को दोषी करार दिया और सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >