महानगर में फ्लेक्स-होर्डिंग चोर गिरोह

निगम की कई होर्डिंगों पर किया हाथ साफ गिरोह के खिलाफ निगम पुलिस से करेगा शिकायत कोलकाता : प्रचार के लिए महानगर की विभिन्न सड़कों पर लगे बड़े-बड़े फ्लेक्स व होर्डिंग्स गायब हो जा रहे हैं. पिछले कुछ महीनों में विभिन्न इलाकों से करीब 200 से अधिक फ्लेक्स व होर्डिंग्स की चोरी हो चुकी है. […]

निगम की कई होर्डिंगों पर किया हाथ साफ

गिरोह के खिलाफ निगम पुलिस से करेगा शिकायत
कोलकाता : प्रचार के लिए महानगर की विभिन्न सड़कों पर लगे बड़े-बड़े फ्लेक्स व होर्डिंग्स गायब हो जा रहे हैं. पिछले कुछ महीनों में विभिन्न इलाकों से करीब 200 से अधिक फ्लेक्स व होर्डिंग्स की चोरी हो चुकी है. इनमें राज्य सरकार व कोलकाता नगर निगम की भी कई फ्लेक्स हैं, जिसे जनता को विभिन्न विषयों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से लगाया गया था. इन घटनाओं के पीछे एक बड़े गिरोह का हाथ होने की आशंका जतायी जा रही है, जो व्यस्ततम इलाकों से भी बड़े-बड़े फ्लेक्स और होर्डिंग्स बेखौफ चुरा लेते हैं.
कोलकाता नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य अतीन घोष ने बताया कि निगम की ओर से डेंगू, मलेरिया समेत कई अन्य बीमारियों के विषय में लोगों को जागरूक करने के लिए महानगर के विभिन्न जनबहुल इलाके व सड़कों पर फ्लेक्स व होर्डिंग लगाये गये, लेकिन कुछ ही दिनों में उनमें से अधिकतर गायब हो गये. इससे निगम की परेशानी बढ़ गयी. दोबारा फ्लेक्स व होर्डिंग्स तैयार करने पड़ रहे हैं, जिसके कारण निगम का खर्च भी बढ़ गया है.
इन जगहों से हो रही है चोरी
सबसे अधिक शिकायत इएमबाइ पास से मिल रही है. यहां के विभिन्न इलाकों व सड़कों के किनारे लगे फ्लेक्स व होर्डिंग चुरा लिये गये हैं. निगम का एक भी फ्लेक्स नहीं दिख रहा. सीआर एवेन्यू, एसपी मुखर्जी रोड से भी भारी संख्या में फ्लेक्स की चोरी हुई है. इसके अलावा निगम के विभिन्न वार्डों से इस तरह की चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की होगी पहचान
मेयर परिषद सदस्य अतीन घोष ने बताया कि इस विषय को लेकर निगम के अाला अधिकारियों तथा पुलिस के साथ चर्चा की जा रही है. चोरों की पहचान के लिए विभिन्न सड़कों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जायेंगे. अगले सप्ताह के अंत तक हम इन घटनाओं को लेकर विभिन्न थानों में शिकायत दर्ज करवायेंगे. वहीं रात के समय पेट्रोलिंग करनेवाले पुलिसकर्मियों को भी सक्रिय रहने को कहा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >