तृणमूल समर्थकों ने की रैली रोकने की कोशिश

हावड़ा जिला वामो संयोजक ने लगाया आरोप हावड़ा : रविवार को वाम मोरचा की आहूत ब्रिगेड सभा में वामो समर्थकों को शामिल होने से रोकने की कोशिश की गयी. हावड़ा के तीन स्थानों पर वामो की रैली को रोकने की कोशिश हुई है. सभा को असफल करने के लिए तृणमूल कांग्रेस की ओर से हर […]

हावड़ा जिला वामो संयोजक ने लगाया आरोप

हावड़ा : रविवार को वाम मोरचा की आहूत ब्रिगेड सभा में वामो समर्थकों को शामिल होने से रोकने की कोशिश की गयी. हावड़ा के तीन स्थानों पर वामो की रैली को रोकने की कोशिश हुई है. सभा को असफल करने के लिए तृणमूल कांग्रेस की ओर से हर तरह के प्रयास किये गये. ये आरोप जिला वाम मोरचा के संयोजक व माकपा के सचिव विप्लव मजुमदार ने लगाये.

उनका कहना है कि तृणमूल कांग्रेस की ओर से सभा को असफल करने के लिए हर संभव प्रयास किये गये. ब्रिगेड में शामिल होने के लिए जिले के विभिन्न इलाकों से भारी संख्या में लोग निकले. इस दौरान जगह-जगह उन्हें रोकने की कोशिश की गयी. श्री मजुमदार ने कहा कि निद्रा, सलप व उलबेड़िया स्थित रेल गेट के पास जुलूस में तृणमूल की ओर से बाधा डालने की कोशिश की गयी. श्री मजुमदार ने कहा कि हालांकि, लाख कोशिशों के बावजूद भी रविवार को ब्रिगेड सभा में शामिल होने के लिए पूरे राज्य से समर्थक पहुंचे. लोगों में यह उत्साह पार्टी के आत्मविश्वास में जान फूंकने का काम करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >