कोलकाता : किरायेदार और प्रमोटर के बीच विवाद में किरायेदार द्वारा चाकू घोपने से घायल प्रमोटर की रविवार सुबह अस्पताल में मौत हो गयी. मृतक प्रमोटर का नाम ज्ञान मुरारका (45) है. वह न्यू अलीपुर इलाके के बुढ़ो शिवतल्ला मेन रोड का रहने वाला था. चिकित्सा के दौरान रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया.
ज्ञात हो कि गत 16 जनवरी को बऊबाजार इलाके के 10ए, कपालीतल्ला लेन में गुरुवार दोपहर किरायेदार संजय अग्रवाल (45) के साथ कमरा खाली कराने को लेकर ज्ञान मुरारका (45) का विवाद चल रहा था. 16 जनवरी की दोपहर को उसका ज्ञान के साथ विवाद हो गया इस दौरान संजय ने एक धारदार चाकू से ज्ञान के पेट में चाकू से वार कर दिया.
जिसके बाद गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती किया गया था. पुलिस के मुताबिक गैर इरादतन हत्या के आरोप में घटना के बाद रंगे हाथ संजय को वारदात स्थल से गिरफ्तार किया गया था. तब से वह जेल हिरासत में सजा काट रहा है, रविवार को ज्ञान की मौत के बाद उसके ऊपर अब हत्या का मामला दर्ज होगा.
