फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो डालने पर गिरफ्तार

हावड़ा: युवती का आपत्तिजनक फोटो सोशल साइट फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोप में बेलूड़ थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक का नाम विश्व शांति राय (26) है. वह एमटेक का छात्र बताया गया है. सोमवार को उसे हावड़ा के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट […]

हावड़ा: युवती का आपत्तिजनक फोटो सोशल साइट फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोप में बेलूड़ थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक का नाम विश्व शांति राय (26) है. वह एमटेक का छात्र बताया गया है.

सोमवार को उसे हावड़ा के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई को बेलूड़ थाने में एक युवती ने विश्व शांति राय के खिलाफ फेसबुक पर उसका आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने की शिकायत दर्ज करायी थी.

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया. पुलिस गिरफ्तार छात्र से पूछताछ कर रही है कि उसके पास युवती का आपत्तिजनक फोटो कहां से आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >