कॉलेज में दाखिला नहीं मिलने से परेशान छात्र ने लगायी फांसी

कोलकाता: कॉलेज में दाखिले के लिए लगातार एक महीने से परेशान होकर अंत में छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना बेलियाघाटा इलाके में गत बुधवार देर रात घटी. मृतका का नाम मोनीदीपा सेन (20) है. वह बेलियाघाटा के शुकांत सरणी की रहनेवाली थी. बुधवार शाम उसके घर में फंदे से लटकता हुआ शव […]

कोलकाता: कॉलेज में दाखिले के लिए लगातार एक महीने से परेशान होकर अंत में छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना बेलियाघाटा इलाके में गत बुधवार देर रात घटी. मृतका का नाम मोनीदीपा सेन (20) है.

वह बेलियाघाटा के शुकांत सरणी की रहनेवाली थी. बुधवार शाम उसके घर में फंदे से लटकता हुआ शव मिला. मोनीदीपा के पिता अंजन सेन ने घटना के पीछे छात्र संगठन के तीन समर्थक कौशिक, मानस और अभिषेक मिश्र के खिलाफ बेलियाघाटा थाने में आत्महत्या के लिए बाध्य करने की शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उच्च माध्यमिक की परीक्षा पास करने के बाद मोनीदीपा को भूगोल में ऑनर्स लेकर पढ़ाई की इच्छा थी. लेकिन मार्क्‍स कम होने के कारण उसने ऑनर्स की जगह पास कोर्स लेकर विद्यासागर कॉलेज में दाखिला ली थी. ऑनर्स लेने के लिए वह आसपास के कॉलेजों में चक्कर लगा रही थी.

अंजन ने बताया कि नॉर्थ सिटी कॉलेज के छात्र संगठन के पूर्व छात्र मानस, कौशिक और अभिषेक ने मोनीदीपा को कुछ रुपये के बदले दाखिला दिलाने का वादा किया था. इसके बाद दोनों ने लगातार एक महीने तक उसे हर रोज कॉलेज के चक्कर लगवाये, लेकिन उसे किसी कॉलेज में दाखिला नहीं मिला. पिता का आरोप है कि बुधवार को तीनों युवकों ने उसे कहीं दाखिला नहीं मिलने की बात कहकर कॉलेज से बाहर निकाल दिया. इस घटना के बाद वह मानसिक तनाव में घर पहुंचते ही खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >