स्मार्ट कार्ड सेवा शुरू करेगी राज्य सरकार

कोलकाता: हावड़ा जिले के मंदिरतला में राज्य के नये राज्य सचिवालय के स्थानांतरण के बाद विद्यासागर सेतु पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गयी है. ऐसी स्थिति में यहां की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए राज्य सरकार ने यहां स्मार्ट कार्ड सेवा शुरू करने का फैसला किया है. यह जानकारी मंगलवार को राज्य के परिवहन […]

कोलकाता: हावड़ा जिले के मंदिरतला में राज्य के नये राज्य सचिवालय के स्थानांतरण के बाद विद्यासागर सेतु पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गयी है. ऐसी स्थिति में यहां की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए राज्य सरकार ने यहां स्मार्ट कार्ड सेवा शुरू करने का फैसला किया है.

यह जानकारी मंगलवार को राज्य के परिवहन मंत्री मदन मित्र ने दी. मंगलवार को उन्होंने विद्यासागर टोल प्लाजा का दौरा किया और वहां की व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि यहां से नित्य आने-जाने वाले वाहनों के लिए स्मार्ट कार्ड सेवा शुरू की जायेगी, जिससे यहां वाहनों को काफी देर तक खड़ा न रखना पड़े.

यहां एक वाहन को अधिक से अधिक एक या डेढ़ मिनट तक खड़ा रखा जा सकता है, इसलिए राज्य सरकार ने टोल प्लाजा की कार्यप्रणाली को संपूर्ण रूप से परिवर्तित करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही यहां की ट्रैफिक समस्या का समाधान कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >