आज नवान्न भवन में मुख्यमंत्री का पदार्पण

कोलकाता: बंगाल के इतिहास में आखिर वह घड़ी आ ही गयी, जब राइटर्स बिल्डिंग की बजाय किसी अन्य भवन से मुख्यमंत्री राज्य का कार्य भार संभालने जा रही हैं. राज्य में 34 वर्ष की वाममोरचा कार्यकाल के पतन के बाद यहां बहुत कुछ परिवर्तित हुआ है और अगर वास्तव में सबसे बड़े परिवर्तन की बात […]

कोलकाता: बंगाल के इतिहास में आखिर वह घड़ी आ ही गयी, जब राइटर्स बिल्डिंग की बजाय किसी अन्य भवन से मुख्यमंत्री राज्य का कार्य भार संभालने जा रही हैं. राज्य में 34 वर्ष की वाममोरचा कार्यकाल के पतन के बाद यहां बहुत कुछ परिवर्तित हुआ है और अगर वास्तव में सबसे बड़े परिवर्तन की बात कही जाये तो यह है कि मुख्यमंत्री राइटर्स बिल्डिंग की बजाय किसी अन्य भवन से राज्य का संचालन करेंगे. शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हावड़ा के मंदिरतला में बने नये राज्य सचिवालय नवान्न भवन में पदार्पण करेंगी. 13वें तल्ले पर स्थित अपने कार्यालय से मुख्यमंत्री अगले कुछ महीनों तक अपना काम काज करेंगी.

राइटर्स के पुनरुद्धार को ज्यादा महत्व
राइटर्स बिल्डिंग के पुनुरुद्धार करने के बारे में वाममोरचा सरकार ने भी सोचा था, लेकिन मुख्यमंत्री का कार्यालय ही वहां नहीं होगा, ऐसा ख्याल उनके जेहन में कभी नहीं आया था. लेकिन नयी तृणमूल सरकार की नयी मुख्यमंत्री ने राइटर्स बिल्डिंग के पुनुरुद्धार को ही ज्यादा महत्ता दी और सबसे पहले अपना कार्यालय वहां से हटाने का फैसला लिया. नवान्न भवन में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी पहले से ही योजना बनायी गयी है, वहां इतने ही विभागों को लेकर स्थानांतरण का फैसला किया गया है, जिससे वहां अधिक संख्या में लोगों की भीड़ ना हो. नवान्न भवन में मुख्यमंत्री को लेकर केवल सात मंत्री जायेंगे, जबकि करीब सात मंत्री राइटर्स बिल्डिंग के पुनुरुद्धार कार्य के दौरान राइटर्स में ही रहेंगे.
शुभ मुहूर्त का था इंतजार
कोई भी शुभ कार्य करने के लिए जिस प्रकार से कोई शुभ मुहूर्त का इंतजार किया जाता है, इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने भी हावड़ा में राज्य सचिवालय के नये कार्यालय में प्रवेश करने के लिए शुभ घड़ी का इंतजार कर रही थी. महालया के साथ ही मां दुर्गा के आगमन की तैयारियां भी शुरू हो गयी हैं और इसी बीच मुख्यमंत्री ने भी नये राज्य सचिवालय में प्रवेश करने जा रही हैं.
सीएम संग सात विभाग के मंत्री जायेंगे नवान्न भवन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्र, कृषि मंत्री मलय घटक, अग्निशमन व आपदा प्रबंधन मामलों के मंत्री जावेद अहमद खान तथा लोक निर्माण विभाग के मंत्री सुदर्शन घोष दस्तिदार, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री गियासुद्दीन मोल्ला, भूमि व भूमि सुधार राज्य मंत्री स्वपन देवनाथ का कार्यालय नवान्न भवन में बनाया गया है.
राइटर्स में ही रहेंगे सात मंत्री
राइटर्स बिल्डिंग के पुनुरुद्धार कार्य के दौरान सात मंत्री पुराने राज्य सचिवालय में ही उपस्थित रहेंगे. इनमें राज्य के उद्योग व वाणिज्य मंत्री पार्थ चटर्जी, बिजली मंत्री मनीष गुप्ता, श्रम मंत्री पुर्णेदु बसु, कानून मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, आवासन व युवा कल्याण मामलों के मंत्री अरूप विश्वास, पिछड़े विकास मामलों के मंत्री उपेन विश्वास, शरणार्थी पुनर्वास मामलों के मंत्री मंजूकृष्ण ठाकुर व शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम के नाम शामिल हैं. यहां से सभी मंत्री मुख्यमंत्री को रिपोर्टिग करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >