एक लाख लोगों को बेरोजगारी भत्ता

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के बेरोजगार युवक-युवतियों को आर्थिक मदद देने की योजना बनायी है. इसके लिए राज्य सरकार युवा उत्साह योजना शुरू करने जा रही है, जिसका उदघाटन गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी. राज्य के श्रम विभाग की ओर से नेताजी इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री इस योजना का उदघाटन करेंगी. यह […]

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के बेरोजगार युवक-युवतियों को आर्थिक मदद देने की योजना बनायी है. इसके लिए राज्य सरकार युवा उत्साह योजना शुरू करने जा रही है, जिसका उदघाटन गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी. राज्य के श्रम विभाग की ओर से नेताजी इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री इस योजना का उदघाटन करेंगी.

यह जानकारी राज्य के श्रम मंत्री पूर्णेदु बसु ने दी. उन्होंने बताया कि गुरुवार को प्राथमिक रूप से 10 हजार बेरोजगार युवक-युवती को बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा. इसके तहत सभी युवक-युवतियों को प्रति माह 1500 रुपये का अनुदान मिलेगा. मुख्यमंत्री व राज्य के अन्य मंत्री कुछ युवकों को अपने हाथ से भत्ता संबंधी दस्तावेज सौंपेंगे.

वहीं, अन्य युवक-युवतियों के लिए नेताजी इंडोर स्टेडियम में ही जिलों के अनुसार काउंटर बने होंगे. जो जिस जिले का होगा, वह वहां जाकर बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर सकेगा. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत राज्य सरकार ने फिलहाल एक लाख लोगों को बेरोजगारी भत्ता देने की योजना बनायी है. जरूरत पड़ी, तो भविष्य में यह संख्या और भी बढ़ायी जायेगी.

गौरतलब है कि इंप्लॉयमेंट बैंक से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में बेरोजगारों की संख्या 70 लाख से भी ऊपर है, ऐसे में मात्र एक लाख लोगों के लिए बेरोजगारी भत्ता कितना कारगर सिद्ध होगा, इसे लेकर अभी से ही सवाल उठने लगे हैं. साथ ही जिन लोगों को राज्य सरकार की ओर से भत्ते दिये जायंेगे, वे बेरोजगार हैं या नहीं. यह जानकारी भी राज्य सरकार के पास नहीं है, क्योंकि इस संबंध में राज्य सरकार ने कोई सर्वे नहीं कराया है. इंप्लॉयमेंट एक्सचेंज कार्ड के आधार पर ही यह भत्ता दिया जायेगा, लेकिन लाखों लोग ऐसे भी हैं, जिनका एक्सचेंज कार्ड है और वह नौकरी भी कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >