दुर्गापुर : दुर्गापुर के सिटी सेंटर इलाके में शुक्रवार को चार कुत्ते के बच्चों को जहर देकर मारने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है. लोगों ने इसकी शिकायत महकमा शासक से की गई है. शिकायत के आधार पर महकमा शासक ने मामले की जांच का निर्देश दिया गया.
उल्लेखनीय है कि सिटी सेंटर इलाके के 4 नंबर स्ट्रीट इलाके में पिछले कुछ दिनों से कुत्ता का बच्चा नहीं मिल रहा है. सड़क किनारे एक कूड़ेदान में इनके शव पाये गये. पशु प्रेमी निरंजला पोद्दार ने कहा कि आशंका है कि चारों कुत्ते को किसी ने जहर देकर मार दिया है.
घटना की शिकायत पुलिस व महकमा प्रशासक से की गयी है. इस संदर्भ में महकमा शासक अनिर्वाण कोले ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर मरे कुत्ते के बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद यदि आरोप सही साबित होता है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
