डकैती की साजिश नाकाम, चार गिरफ्तार

जगदल : डकैती की साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चारों के नाम नौशाद अली, मोहम्मद कमरूद्दीन, जी गौतम व शुभंकर दास हैं. सभी की उम्र 18-20 के बीच है. घटना उत्तर 24 परगना जिले के जगदल इलाके की है. पुलिस के मुताबिक गुरुवार तड़के चारों डकैती […]

जगदल : डकैती की साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चारों के नाम नौशाद अली, मोहम्मद कमरूद्दीन, जी गौतम व शुभंकर दास हैं. सभी की उम्र 18-20 के बीच है. घटना उत्तर 24 परगना जिले के जगदल इलाके की है.

पुलिस के मुताबिक गुरुवार तड़के चारों डकैती की वारदात को अंजाम देने के इरादे से जगदल इलाके में जुटे थे. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चार लोग इलाके में किसी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए हैं. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को दबोच लिया. पुलिस ने उनके पास से हथियार भी जब्त किये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >