झगड़े में पत्नी के चेहरे पर मारा चाकू

कोलकाता : आपसी झगड़े में पत्नी के चेहरे पर चाकू से हमला करने का आरोप पति पर लगा है. घटना बेनियापुकुर इलाके के गोराचांद लेन में रात 10.30 बजे की है. जख्मी महिला का नाम रेश्मा बेगम (38) है. इस घटना के बाद उन्हें चितरंजन नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया. वहां प्राथमिक […]

कोलकाता : आपसी झगड़े में पत्नी के चेहरे पर चाकू से हमला करने का आरोप पति पर लगा है. घटना बेनियापुकुर इलाके के गोराचांद लेन में रात 10.30 बजे की है. जख्मी महिला का नाम रेश्मा बेगम (38) है. इस घटना के बाद उन्हें चितरंजन नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.

क्या है घटना :

पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि रेशमा का अपने पति शेख पिंटू के साथ विवाद हो गया था. आरोप है कि इस दौरान गुस्से में वह रेशमा के चेहरे पर धारदार चाकू से हमला कर भाग गया. शिकायत के बाद पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही पकड़ लिया जायेगा. पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >