विधायक का करीबी बता, 82 हजार ठगे

कोलकाता : खुद को तृणमूल कांग्रेस के विधायक का करीबी बताकर एक व्यक्ति से 82 हजार रुपये की ठगी कर ली गयी. घटना बेनियापुकुर इलाके के लायंस रेंज की है. पीड़ित का नाम मोहम्मद परवेज रेजा है. इस घटना के बाद उन्होंने बेनियापुकुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. उनके अनुसार उन्होंने अपने कुछ […]

कोलकाता : खुद को तृणमूल कांग्रेस के विधायक का करीबी बताकर एक व्यक्ति से 82 हजार रुपये की ठगी कर ली गयी. घटना बेनियापुकुर इलाके के लायंस रेंज की है. पीड़ित का नाम मोहम्मद परवेज रेजा है. इस घटना के बाद उन्होंने बेनियापुकुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है.
उनके अनुसार उन्होंने अपने कुछ दोस्तों से कुछ परिचित के लिए नौकरी का इंतजाम करने का आवेदन किया था. शनिवार को बेनियापुकुर इलाके के लायंस रेंज में उनके आवास स्थल में दो व्यक्ति आये. उनलोगों ने खुद को नदिया जिले के विधायक का करीबी बताया. श्री रेजा का आरोप है कि इस दौरान उनलोगों ने अपने मोबाइल से विधायक से बात कराने की बात कहकर किसी व्यक्ति से उनकी बात भी करवायी.
फोन पर बात करनेवाले व्यक्ति ने उनके कहे मुताबिक कुछ परिचितों के लिए नौकरी का इंतजाम होने की जानकारी दी. पीड़ित का आरोप है कि फोन पर उनसे बात करनेवाले ने कहा कि 82 हजार रुपये लेकर वह किसी व्यक्ति को उनके द्वारा भेजे गये लोगों के साथ नदिया जिले में भेज दे.
यह सुनकर उन्होंने अपने कर्मचारी सत्यब्रत पाल को रुपये लेकर उनलोगों के साथ नदिया में भेज दिया. कुछ ही देर में उनके कर्मचारी सत्यब्रत से पता चला कि उनलोगों ने उससे रुपये छीन लिये हैं और सत्यब्रत को बीच रास्ते में अकेला छोड़कर भाग गये हैं. बेनियापुकुर थाने की पुलिस ने इसकी शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >