वारदात के दूसरे दिन ही टोटो चालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

बिन्नागुड़ी : पुलिस ने वारदात के महज 10 घंटे के भीतर टोटो चालक गौरी शंकर साह के हत्यारे को धर दबोचा है. 2 जनवरी गुरुवार को बानरहाट थाने इलाके के गैरकटा आमाडिपा के रहने वाले टोटो चालक गौरी शंकर साह की निर्मम हत्या पत्थर से कुचल कर दी गयी थी. इसे लेकर गैरकटा में टोटो […]

बिन्नागुड़ी : पुलिस ने वारदात के महज 10 घंटे के भीतर टोटो चालक गौरी शंकर साह के हत्यारे को धर दबोचा है. 2 जनवरी गुरुवार को बानरहाट थाने इलाके के गैरकटा आमाडिपा के रहने वाले टोटो चालक गौरी शंकर साह की निर्मम हत्या पत्थर से कुचल कर दी गयी थी. इसे लेकर गैरकटा में टोटो चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया था और घंटों सड़क को जाम कर रखा था.

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 10 घंटे के भीतर हत्या में शामिल दो अपराधियों को धर दबोचा है. दोनों अपराधी गैरकटा निवासी हिंदूपड़ा के रहनेवाले हैं. इनका नाम अन्नायुष तिर्की एवं विष्णु सार्की बताया जा रहा. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जलपाईगुड़ी भेज दिया गया है.
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बलराम राय ने कहा कि पुलिस की इस तत्परता से न्याय की उम्मीद बंधी है. महज 10 घंटे में अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए उन्होंने थाना प्रभारी विपुल सिन्हा को धन्यवाद दिया है. थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधियों को किसी भी प्रकार से बक्सा नहीं जायेगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >