रोजाना उलझती थी पत्नी, फोड़ा सिर

तिलजला इलाके के जीजे खान रोड की घटना कोलकाता : पत्नी के रोजाना उलझने से परेशान पति ने भारी लोहे से मार कर उसका सिर फोड़ दिया. घटना तिलजला इलाके के जीजे खान रोड में गुरुवार रात की है. आरोपी पति का नाम शौकत अली (45) है जबकि जख्मी पत्नी का नाम रूही परवीन (40) […]

तिलजला इलाके के जीजे खान रोड की घटना

कोलकाता : पत्नी के रोजाना उलझने से परेशान पति ने भारी लोहे से मार कर उसका सिर फोड़ दिया. घटना तिलजला इलाके के जीजे खान रोड में गुरुवार रात की है. आरोपी पति का नाम शौकत अली (45) है जबकि जख्मी पत्नी का नाम रूही परवीन (40) है. उसे चितरंजन नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना के बाद से शौकत फरार है. खबर पाकर तिलजला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि रूही अपने पति से रोज किसी न किसी बात को लेकर उलझ जाती थी. गुरुवार रात भी उसका पति से विवाद हो गया. इसके बाद गुस्से में आकर शौकत ने रूही के सिर पर लोहे की भारी वस्तु से प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >