सास की हत्या की कोशिश के आरोप में महिला गिरफ्तार

पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र स्थित सिलामपुर में एक महिला पर अपनी सास को जहर देकर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा है. सास को दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. उधर, ससुरालवालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला […]

पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र स्थित सिलामपुर में एक महिला पर अपनी सास को जहर देकर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा है. सास को दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. उधर, ससुरालवालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी महिला को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया. आरोपी का नाम चांदनी बीबी बताया गया है. अस्पताल में भर्ती मंजू बीबी ने बताया कि एक माह पूर्व ही उसके बेटे बुनियाद खान की शादी चांदनी के साथ हुई थी. ससुराल आते ही चांदनी ने पारिवारिक कलह शुरू कर दी. वह संपत्ति में हिस्सा मांगने लगी.

इसके लिए राजी नहीं होने पर बुधवार को चांदनी ने जमकर झगड़ा किया. आरोप है कि उसने सास के खाने में जहर मिला दिया. जिसे खाने के बाद सास की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद ससुर कईम खान ने कांकसा थाना में चांदनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >