फर्जी सीबीआइ अधिकािरयों ने बांग्लादेशी व्यापारी को लूटा था

पाटुली से दबोचा गया पूरा प्लान बनानेवाला प्रमुख आरोपी कोलकाता : महानगर के इंटाली थाना क्षेत्र से बांग्लादेश के व्यापारी बशीर मोल्ला व उसके दोस्त इलियास का अपहरण महानगर में सक्रिय फर्जी सीबीआइ अधिकारियों के एक गैंग ने किया था. इसी गैंग ने उनसे छह लाख रुपये वसूले थे. इस मामले की प्राथमिक जांच में […]

पाटुली से दबोचा गया पूरा प्लान बनानेवाला प्रमुख आरोपी

कोलकाता : महानगर के इंटाली थाना क्षेत्र से बांग्लादेश के व्यापारी बशीर मोल्ला व उसके दोस्त इलियास का अपहरण महानगर में सक्रिय फर्जी सीबीआइ अधिकारियों के एक गैंग ने किया था. इसी गैंग ने उनसे छह लाख रुपये वसूले थे.

इस मामले की प्राथमिक जांच में पुलिस को यह जानकारी हासिल हुई है. पुलिस ने प्रमुख आरोपी सलीम रेजा उर्फ मिजानुर को सबसे पहले पाटुली इलाके से गिरफ्तार किया. इसके बाद अपहरण की घटना में शामिल अन्य दो आरोपी सलाउद्दीन मंडल (49) व उसकी पत्नी नसीमा बीबी (35) को उत्तर 24 परगना के हाबरा से गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >