घर में चोरी के दौरान नशे में धुत्त युवक पकड़ाया

रायगंज : ब्राउन सुगर के नशे में धुत एक युवक चोरी करते हुए स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. लोगों ने उसकी सामुहिक पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया है. सोमवार दोपहर को रायगंज के रूपाहार में हुई है. आरोपी मुन्ना मंडल रायगंज नगaरपालिका के 27 नंबर वार्ड के कांतनगर इलाके का निवासी […]

रायगंज : ब्राउन सुगर के नशे में धुत एक युवक चोरी करते हुए स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. लोगों ने उसकी सामुहिक पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया है. सोमवार दोपहर को रायगंज के रूपाहार में हुई है.

आरोपी मुन्ना मंडल रायगंज नगaरपालिका के 27 नंबर वार्ड के कांतनगर इलाके का निवासी बताया गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि रायगंज के रूपाहार इलाके में दिन पर दिन ब्राउन सुगर का अवैध कारोबार बढ़ता जा रहा है.
इन इलाकों में रायगंज शहर व आसपास से युवक नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त के लिए आते जाते है. साथ ही नशे के सेवन व रुपये जुटाने के लिए इलाके में चोरी छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है. इसमें कई बार आम लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते है.
सोमवार दोपहर को कुछ युवक इलाके में ब्राउन सुगर का नशा करने के बाद इलाके के एक घर में अचानक घुस गये. घर की महिलाओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व दो युवकों को पकड़ लिया.
लेकिन उनमें एक युवक खुद को छुड़ाकर भागने में कामयाब हो गया. लोगों ने हाथ आये एक युवक की जमकर पिटाई की व पुलिस बुलाकर उसे सौंप दिया. लोगों ने पुलिस के पास इलाके में ब्राउन सुगर की बढ़ते कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >