दिव्यांग बेटे की हत्या में पिता गिरफ्तार

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए आरोपी को लिया सात दिनों की रिमांड पर मायके गयी पत्नी ने बाराबनी थाना पुलिस से मांगी मदद, शव किया गया जब्त बेटे की गला दबा कर हत्या करने का लगाया आरोप, श्मशान से ही हुई गिरफ्तारी दुर्गापुर : पांडेश्वर थाना पुलिस ने अपने मूक-वधिर बेटे की गला दबाकर […]

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए आरोपी को लिया सात दिनों की रिमांड पर

मायके गयी पत्नी ने बाराबनी थाना पुलिस से मांगी मदद, शव किया गया जब्त
बेटे की गला दबा कर हत्या करने का लगाया आरोप, श्मशान से ही हुई गिरफ्तारी
दुर्गापुर : पांडेश्वर थाना पुलिस ने अपने मूक-वधिर बेटे की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में पिता प्रकाश पाल को गिरफ्तार किया. गुरुवार को पुलिस ने दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया. सुनवाई के दौरान एसीजेएम सुजय सरकार ने पुलिस जांच अधिकारी की अपील पर उसे सात दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया. उसके खिलाफ उसकी पत्नी पूर्णिमा पाल ने अपने बड़े पुत्र को साजिश के तहत हत्या कर देने की प्राथमिकी पांडेश्वर थाना में दर्ज कराई है.
मालूम हो कि मंगलवार की सुबह पांडेश्वर थाना की पुलिस ने सूचना के आधार पर प्रकाश पाल द्वारा अपने पुत्र का अंतिम संस्कार करने के दौरान श्मशान घाट से गिरफ्तार किया था एवं शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा. उल्लेखनीय है कि प्रकाश पाल पांडेश्वर के बंगालपाड़ा में अपनी पत्नी पूर्णिमा पाल एवं अपने दो पुत्र के साथ रहता है. 10 वर्षीय बड़ा पुत्र मूक-वधिर था. प्रकाश की ज्वेलरी दुकान है. पुलिस के मुताबिक प्रकाश एवं उसकी पत्नी पूर्णिमा के साथ काफी दिनों से विवाद चल रहा था. पूर्णिमा अक्सरहां अपने दोनों पुत्र को प्रकाश के पास छोड़ कर अपने मायके बाराबनी चल जाया करती थी. चार दिन पहले भी पति पत्नी के बीच विवाद होने के बाद पूर्णिमा अपने मायके चली गई थी.
प्रकाश अपने दोनों बेटों के साथ रह रहा था. सोमवार की देर रात प्रकाश अपने दोनों बेटों के साथ घर में सो रहा था. मंगलवार की सुबह बड़े बेटे का रहस्यमय तरीके से मौत हो गई. प्रकाश ने बेटे के शव को अंतिम संस्कार के लिए पांडेश्वर के अजय नदी श्मशान घाट ले गया. उसका अंतिम संस्कार करने में जुट गया था. इसकी जानकारी पड़ोसियों को मिलने पर उन्होंने पूर्णिमा को इसकी सूचना दी.
पूर्णिमा अपने मायके वालों के साथ बाराबनी थाना में जाकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. बाराबनी थाना पुलिस ने पांडेश्वर थाना पुलिस को सूचित कर अंतिम संस्कार रोकने का आग्रह किया. सूचना मिलते ही पांडेश्वर थाना पुलिस ने अजय नदी श्मशान घाट पर पहुंचकर बेटे का अंतिम संस्कार कर रहा प्रकाश पाल को गिरफ्तार किया एवं शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
मौत की खबर से पूरे इलाके की भीड़ जमा हो गई. कुछ देर के पश्चात पूर्णिमा अपने मायके वालों के साथ पांडेश्वर थाना पहुंची एवं अपने पति के खिलाफ अपने ही पुत्र को गला दबाकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने बताया कि शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >