नाबालिग छात्रा को परेशान करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

अलीपुरद्वार : थाना के भीतर अलीपुरद्वार के तत्कालीन जिला शासक निखिल निर्मल के हाथों पीटे युवक विनोद सरकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 12वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा को परेशान करने के आरोप में बुधवार रात फालाकाटा के जटेश्वर आउटपोस्ट पुलिस ने गिरफ्तार किया. गुरुवार को विनोद को अदालत में पेश किया गया. […]

अलीपुरद्वार : थाना के भीतर अलीपुरद्वार के तत्कालीन जिला शासक निखिल निर्मल के हाथों पीटे युवक विनोद सरकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 12वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा को परेशान करने के आरोप में बुधवार रात फालाकाटा के जटेश्वर आउटपोस्ट पुलिस ने गिरफ्तार किया. गुरुवार को विनोद को अदालत में पेश किया गया.

अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.उल्लेखनीय है कि बीते जनवरी महीने में युवक ने अलीपुरद्वार के तत्कालीन जिला शासक निखिल निर्मल की पत्नी को सोशल मीडिया पर अशालीन टिप्पणी किया था. इस आरोप पर पुल��स ने उसे गिरफ्तार किया व जिला शासक ने उसकी पिटाई करते हुए बीडीओ वायरल हुआ था. इस कारण से जिला शासक को अन्य जिले में तबादला कर दिया गया था.

बाद में विनोद को भी जमानत मिल गयी. इसबार उसे पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को गलत टिप्पणी करने के कारण गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों से पता चला है कि 12वीं की छात्रा को स्कूल जाते समय विनोद ने गलत प्रस्ताव दिया व देर रात को फोन कर अश्लील बाते करता था. इसपर बीते सितंबर महीने में नाबालिग के पिता ने जटेश्वर आउट पोस्ट में लिखित शिकायत दर्ज करवायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >