40 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

कूचबिहार :सीमा सुरक्षा बल की 47वीं वाहिनी की स्पेशल टीम ने भारत बांग्लादेश सीमा क्षेत्र से गांजा समेत व प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ एक तस्कर को पकड़ा है. यह मुहिम शुक्रवार को सीमा चौकी गछतला इलाके में 47वीं वाहिनी के कमांडेंट उपेंद्र राय के नेतृत्व में चलायी गयी. बल की गुप्तचर शाखा की विशेष […]

कूचबिहार :सीमा सुरक्षा बल की 47वीं वाहिनी की स्पेशल टीम ने भारत बांग्लादेश सीमा क्षेत्र से गांजा समेत व प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ एक तस्कर को पकड़ा है. यह मुहिम शुक्रवार को सीमा चौकी गछतला इलाके में 47वीं वाहिनी के कमांडेंट उपेंद्र राय के नेतृत्व में चलायी गयी.

बल की गुप्तचर शाखा की विशेष सूचना के आधार पर देर रात को गछतला के इंस्पेक्टर महावीर थापा के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने मुहिम चलायी, जिसमें 40 किलो गांजा और 30 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद हुए. जवानों ने आरोपी तस्कर मफिजुल हक (22) को पकड़ा है. वह कूचबिहार जिले के वेस्ट गोलेनोहाटी का निवासी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >