महज 70 हजार रुपये के लिए की हत्या

कोलकाता : नेताजी नगर थाना अंतर्गत अशोक एवेन्यू स्थित एक इमारत में रहनेवाले वृद्ध दंपती दिलीप मुखर्जी (80) और स्वपना मुखर्जी (72) की हत्या के आरोप में पुलिस ने मिस्त्री मोहम्मद हमरूज आलम (38) को गिरफ्तार किया है. प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि महज करीब 70 हजार रुपये व नकदी के […]

कोलकाता : नेताजी नगर थाना अंतर्गत अशोक एवेन्यू स्थित एक इमारत में रहनेवाले वृद्ध दंपती दिलीप मुखर्जी (80) और स्वपना मुखर्जी (72) की हत्या के आरोप में पुलिस ने मिस्त्री मोहम्मद हमरूज आलम (38) को गिरफ्तार किया है.

प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि महज करीब 70 हजार रुपये व नकदी के लिए वृद्ध दंपती की हत्या कर दी गयी. गिरफ्तारी के बाद उसके कब्जे से करीब 40 हजार रुपये मिले हैं. आरोपी ने वृद्ध दंपती के घर में करीब पांच दिनों तक काम किया था. उसे घर की पूरी जानकारी थी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बिहार के कटिहार भाग गया था. आरोपी की पृष्ठभूमि की जांच करने के बाद पुलिस ने बताया कि पहले इसके खिलाफ कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >