सामूहिक पिटाई का सिलसिला जारी: मदारीहाट में बच्चा चोर होने की अफवाह से पिटाई

मदारीहाट : पुलिस और प्रशासन की ओर से जागरूकता की कोशिशों के बावजूद डुआर्स में ‘बच्चा चोर’ की अफवाह बेलगाम है. बुधवार की शाम अलीपुरद्वार जिले के मदारीहाट के शाला मंडल चौपथी इलाके में सात लोगों पर कुछ ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया. इस हमले में तीन लोग घायल हुए हैं. बाकी को मामूली […]

मदारीहाट : पुलिस और प्रशासन की ओर से जागरूकता की कोशिशों के बावजूद डुआर्स में ‘बच्चा चोर’ की अफवाह बेलगाम है. बुधवार की शाम अलीपुरद्वार जिले के मदारीहाट के शाला मंडल चौपथी इलाके में सात लोगों पर कुछ ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया. इस हमले में तीन लोग घायल हुए हैं. बाकी को मामूली चोट आयी है.

जानकारी के मुताबिक, सात लोग एक मारुति वैन के जरिये रसोईघर का सामान बेच रहे थे. बताया जाता है कि बच्चा पकड़नेवाला गिरोह का सदस्य होने का आरोप लगाकर इन लोगों पर हमला किया गया. खबर पाकर मदारीहाट थाना पुलिस पहुंची और सातों को बचाकर मदारीहाट अस्पताल लायी जहां उनका उपचार किया गया.

मदारीहाट थाना प्रभारी अनिर्वाण मजूमदार ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. इस विषय को लेकर विभिन्न इलाकों में जागरूकता शिविर भी आयोजित किये जा रहे हैं. गौरतलब है कि बच्चा चोर होने के संदेह में हाल में भीड़ की हिंसा की कई घटनाएं हो चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >