डायन कह दो महिला व एक पुरुष को जबरन पिलाया मैला

घटना 16 जुलाई की, चार आरोपी गिरफ्तार दूसरों के घरों में काम कर जीवन-यापन करती हैं पीड़ित महिलाएं गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मुहल्ला में दो महिलाओं व एक पुरुष को जबरन मैला पिलाने की शर्मनाक घटना घटी है. तीनों को डायन कहकर मैला पिलाया गया है. मामले में नगर थाना पुलिस ने […]

घटना 16 जुलाई की, चार आरोपी गिरफ्तार

दूसरों के घरों में काम कर जीवन-यापन करती हैं पीड़ित महिलाएं

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मुहल्ला में दो महिलाओं व एक पुरुष को जबरन मैला पिलाने की शर्मनाक घटना घटी है. तीनों को डायन कहकर मैला पिलाया गया है. मामले में नगर थाना पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है. घटना 16 जुलाई की बतायी जा रही है. इस बाबत पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वे सभी दूसरों के घरों में काम कर अपना जीवन-यापन करती हैं.

16 जुलाई को उनके घर में किसी की तबीयत खराब हो गयी थी. इसके बाद वे लोग घर में पूजा-पाठ कर रही थीं. इसी बीच परिवार की एक महिला सदस्य दुकान से कुछ सामान लाने के लिए निकली. इसी दौरान उनके गोतिया ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे. मारपीट करते हुए सभी घर पहुंच गये और घर में मौजूद अन्य सदस्यों के साथ पहले मारपीट की और बाद में डायन कह कर सभी को जबरन मैला पिला दिया.

इधर, सोमवार पीड़ितों ने थाना में शिकायत की. सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो दल-बल मौके पर पहुंचे और चार आरोपियों दीरा दास, शांति देवी, हिरिया देवी, हरी दास को गिरफ्तार कर लिया है. एक अन्य आरोपी परमेश्वर दास अभी फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >