बर्दमान: बर्दमान जिले के जमालपुर इलाके में आज दो स्थानों पर बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी वहीं एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया.
पुलिस अधीक्षक एसएमएच मिर्जा ने कहा कि धुलुक और पंचला में बिजली गिरने से दो दो लोगों की मौत हो गयी. सभी पीडित खेतों में काम कर रहे थे. मिर्जा ने कहा कि धुलुक में हीशू हंसदा (15) और दीपू किस्कू (20) की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया.
वहीं पंचुला में अनिल मलिक (65) और सुकुमार खेत्रपाल (26) की मौत हो गयी. घायल व्यक्ति को बर्दमान मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
