श्रमिकों के लिए राहत की उम्मीद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2014 3:46 AM
सीएम के उत्तर बंगाल दौरे से पहले जायेंगे चार मंत्री कोलकाता/सिलीगुड़ी : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर दाजिर्लिंग की पहाड़ियों के दौरे पर जानेवाली हैं और उत्तर बंगाल के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा भी कर सकती हैं. लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बंद चाय बागानों की समस्याओं का राज्य सरकार निबटारा करना […]
सीएम के उत्तर बंगाल दौरे से पहले जायेंगे चार मंत्री
कोलकाता/सिलीगुड़ी : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर दाजिर्लिंग की पहाड़ियों के दौरे पर जानेवाली हैं और उत्तर बंगाल के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा भी कर सकती हैं. लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बंद चाय बागानों की समस्याओं का राज्य सरकार निबटारा करना चाहती है. इसलिए मुख्यमंत्री के दौरे के ठीक पहले राज्य के चार मंत्रियों का समूह उत्तर बंगाल के दौरे पर जायेगा.
ऐसी जानकारी राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक ने दी. गौरतलब है कि श्रम मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में ही यह मंत्री समूह उत्तर बंगाल के दौरे पर जा रहा है. इस मौके पर श्रम मंत्री के साथ राज्य के खाद्य व आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक, उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव व स्वास्थ्य राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भी उनके साथ रहेंगी. यह सभी मंत्री जलपाइगुड़ी व डुआर्स में बंद पड़े छह चाय बागानों का दौरा करेंगे और वहां के श्रमिकों की स्थिति का जायजा लेंगे.
गौरतलब है कि 15 जुलाई को मंत्रियों का यह समूह जलपाईगुड़ी जिले के चार चाय बागान रायपुर, सुरेंद्रनगर, रेड बैंक व धरनीपुर का दौरा करेगा और उसके अगले दिन मंत्री डुआर्स में बंद पड़े धेकलापाड़ा व बंदापानी चाय बागान का दौरा करेंगे. श्री घटक ने बताया कि 15 जुलाई को जलपाईगुड़ी चाय बागान का दौरा करने के बाद दोपहर एक बजे के करीब यह सभी मंत्री इससे संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और उसके बाद 16 जुलाई को उत्तर कन्या में चाय बागान के मालिकों, श्रमिक यूनियन व राज्य सरकार के बीच त्रिपक्षीय बैठक होगी, जिसमें चाय बागान के श्रमिकों को वेतन व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के विषयों पर चर्चा होगी.
बताया जाता है कि सीएम के निर्देश पर ही यह चारों मंत्री उत्तर बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं और इन मंत्रियों के दौरे से पहले ही चार बंद चाय बागान रेड बैंक, धरनीपुर, सुरेंद्रनगर व बंदापानी के श्रमिकों को प्रत्येक माह 1500 रुपये का भत्ता देना आरंभ कर दिया गया है. यह मंत्री दौरे के समय यहां के श्रमिकों के लिए और सुविधाओं की घोषणा कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










