कॉलेज छात्रा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बुधवार की सुबह जीरानपुर इलाके से मिला शव 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा कूचबिहार : बुधवार की सुबह कूचबिहार-1 ब्लॉक की देवानहाट-बलरामपुर राज्य सड़क के किनारे जीरानपुर ग्राम पंचायत के गोसाईंगंज बेलतला तिपथी इलाके से एक कॉलेज छात्रा का शव बरामद किया गया. बाद में इसकी पहचान मंदिरा दास (19) […]

बुधवार की सुबह जीरानपुर इलाके से मिला शव

24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा
कूचबिहार : बुधवार की सुबह कूचबिहार-1 ब्लॉक की देवानहाट-बलरामपुर राज्य सड़क के किनारे जीरानपुर ग्राम पंचायत के गोसाईंगंज बेलतला तिपथी इलाके से एक कॉलेज छात्रा का शव बरामद किया गया. बाद में इसकी पहचान मंदिरा दास (19) के रूप में की गयी. उसका घर भेंटागुड़ी के सिंगीजानी गांव में है. दिनहाटा कॉलेज की प्रथम वर्ष की इस छात्रा के हत्या के आरोप में 24 घंटे के अंदर ही कूचबिहार कोतवाली थाना पुलिस ने उसके एक पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया है.
छात्रा का खून से लथपथ शव मिलने के बाद कुछ ही घंटे के अंदर पुलिस ने संदेह के आधार पर पड़ोसी आदेश देवनाथ को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया था. पूछताछ के दौरान आदेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गुरुवार को आरोपी को कूचबिहार अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड की मांग की गयी. अदालत ने आरोपी को सात दिन की पुलिस रिमांड पर दिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है.
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मंदिरा दास अपने कुछ दोस्तों के साथ निकली थी. उसे एक लाल रंग की मोटरसाइकिल पर देखा गया था. इसके बाद वह घर नहीं लौटी. फोन करने पर फोन बंद मिल रहा था. परिवार के लोगों और दोस्तों ने मंदिरा को काफी खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसके बाद बुधवार की सुबह सड़क के किनारे उसका शव मिला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही एक मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >