कोलकाता : पार्षद पर पार्टी कार्यकर्ता को पीटने का आरोप

कोलकाता : विधाननगर नगर निगम के 38 नंबर वार्ड में दत्ताबाद एफए ब्लॉक में स्थानीय पार्षद के खिलाफ तृणमूल पार्टी के ही एक कार्यकर्ता की पिटाई का मामला सामने आया है, हालांकि पार्षद ने इन आरोपों को खारिज किया है. पार्षद की ओर से भी विधाननगर दक्षिण थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस […]

कोलकाता : विधाननगर नगर निगम के 38 नंबर वार्ड में दत्ताबाद एफए ब्लॉक में स्थानीय पार्षद के खिलाफ तृणमूल पार्टी के ही एक कार्यकर्ता की पिटाई का मामला सामने आया है, हालांकि पार्षद ने इन आरोपों को खारिज किया है. पार्षद की ओर से भी विधाननगर दक्षिण थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

सूत्रों के मुताबिक, घटना मंगलवार दोपहर की है. 115 नंबर दत्ताबाद एफए ब्लॉक में नाड़ू गोपाल चक्रवर्ती का पास के तालाब में मत्सय पालन का व्यवसाय है, वहीं आसपास काफी लोग रहते हैं. स्थानीय पार्षद निर्मल दत्ता की ओर से इलाके में पानी की सुविधा के लिए वहां नल लगाने का काम शुरू किया गया, जिसका उसने विरोध किया.

उसने अपने व्यवसाय के नुकसान होने का हवाला देते हुए विरोध जताया, जिस पर उसकी पिटाई कर दी गयी. नाड़ू गोपाल का कहना है कि वहां नल लगने से लोग वहीं नहायेंगे और कपड़ा धोने का काम करेंगे, जिससे मछलियां मर जायेंगी. मेरा नुकसान होगा, जिस कारण से रोकने पर पिटाई की गई. इधर पार्षद ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >