दुर्गापुर में ब्यूटी पार्लर से 50 हजार की चोरी

दुर्गापुर : कोकोवेन थाना अंतर्गत एसबी मोड़ स्थित ब्यूटी पार्लर में बुधवार की रात अपराधियों ने शटर तोड़ कर हजारों रूपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की. किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. चोरी की बढ़ती घटनाओं से छोटे व्यवसायियों में रोष है. […]

दुर्गापुर : कोकोवेन थाना अंतर्गत एसबी मोड़ स्थित ब्यूटी पार्लर में बुधवार की रात अपराधियों ने शटर तोड़ कर हजारों रूपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की. किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. चोरी की बढ़ती घटनाओं से छोटे व्यवसायियों में रोष है.

ब्यूटी पार्लर संचालिका अर्पिता दत्ता ने बताया कि गुरूवार की सुबह जब पार्लर खोलने आईं तो दोनों दरवाजा टूटा देखा. पार्लर के भीतर मौजूद दो एलइडी टीवी और सीसीटीवी कैमरें गायब थे. 50 हजार रुपये मूल्य के सामानों की चोरी हुई है. उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी तथा शिकायत दर्ज कराई. पिलस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.

स्थानीय छोटे व्यवसायियों ने कहा कि पुलिस गश्ती ठीक से नही होने के कारण ही इलाके में आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं. इसके पहले भी इलाके में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं. पुलिस अपराधियों को पकड़ने में विफल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >