कोलकाता : बहू बनी हैवान, सास की कर दी हत्या, अवैध संबंध को छुपाने के लिए ली जान

कोलकाता : अवैध संबंध को छुपाने के लिए एक बहू ने अपने सास की गला घोंट कर हत्या कर दी. इसके बाद इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को आम बागान में पेड़ से लटका दिया. मृतका का नाम ममता बीबी (48) है. घटना गत 14 नबंर को बशीरहाट के मोटिया थाना […]

कोलकाता : अवैध संबंध को छुपाने के लिए एक बहू ने अपने सास की गला घोंट कर हत्या कर दी. इसके बाद इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को आम बागान में पेड़ से लटका दिया. मृतका का नाम ममता बीबी (48) है. घटना गत 14 नबंर को बशीरहाट के मोटिया थाना अंतर्गत कचूआ ग्राम पंचायत के गोबिला ग्राम घटी.
जांच में जुटी पुलिस को शुरुआत में यह आत्महत्या का मामल ही लगा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके मौत के रहस्य से पर्दा उठा. पुलिस ने सास की हत्या के आरोप में उसकी बहू सुष्मिता बीबी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के पति सिराजूल मंडल पेशा से मछली पालन केंद्र में सुरक्षा कर्मी हैं. इस कारण रात में वह अक्सर बाहर ही रहते हैं. बेटा फिरोज मंडल दूसरे राज्य में काम करता है. घर में सास ममता बीबी और बहु सुष्मिता ही रहती थीं. इसी बीच बहू का इलाके के एक युवक से प्रेम संबंध बन गया था.
बताया गया कि सास-बहू के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ करता था, लेकिन किस कारण से झगड़ा होता था, यह किसी को पता नहीं चल पाता था. ममता बीबी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद पता चला कि उसकी गला दबा कर उसकी हत्या की गयी है, इसके बाद उसे पेड़ से लटकाया गया है. शक के आधार पर पुलिस ने मृतका की बहू सुष्मिता बीबी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूल ली.
पुलिस ने बताया कि सुष्मिता के मोबाइल में उसके प्रेमी के साथ खिंची गयी कुछ अश्लील तस्वीरों को ममता बीबी ने देख लिया था. इस कारण दोनों में अक्सर झगड़ा होता था. सुष्मिता ने उसे छिपाने के लिए ममता बीबी की लगा दबा कर हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >